Breaking News

महुआ मोइत्रा का माँ काली पर विवादित बोल, बंगाल सहित अन्य राज्य में हुई पुलिस में शिकायत:

post

मां काली को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में भाजपा ने मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस बीच महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो मां काली की उपासक हैं। वो गुंडो और पुलिस से डरने वाली नहीं हैं। वो पीछे हटने वाली नहीं हैं।

महुआ के इस बयान पर टीएमसी ने किनारा करते हुए ट्वीट किया -

दरअसल, भारतीय मूल की कनाडा में रहने वाली फिल्ममेकर लीला मणिमेकलाई ने मां काली पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक विवादित पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए हाथ में एलजीपीटीक्यू का झंडा लहराते हुए दिखाया गया।

इसके बाद देशभर में बवाल मच गया है। फिल्ममेकर के खिलाफ देश के कई हिस्सों में शिकायत दर्ज की गई। 

अब इस मामले में नया मोड़ तब आया जब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक टीवी कार्यक्रम में मां काली को शराब और मांस खाने वाली देवी बताया। टीएमसी सांसद ने कहा था उनकी नजर में मां काली देवी की यही मूरत है। अब उनके बयान पर घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने टीएमसी सांसद से माफी मांगने की मांग की है। 

भाजपा ने दर्ज की शिकायत :: महुआ मोइत्रा के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ अकेले बंगाल में चौथी शिकायत दर्ज हो चुकी हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश में भी उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेन दर्ज है। भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी ने हमेशा ही हिन्दू देवताओं का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और अपने बयान के लिए महुआ मोइत्रा को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

गुंडो और पुलिस से नहीं डरती : मोइत्रा

अपने बयान से चौतरफा घिरीं महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "मैं काली की उपासक हूं। मैं किसी चीज से नहीं डरती। मैं आपके गुंडों और पुलिस ने नहीं डरती। निश्चित रूप से आपके द्वारा ट्रोल किए जाने से भी डर नहीं है। सत्य को किसी की मदद की जरुरत नहीं है। मैं पीछे हटने वाली नहीं हूं।"

ट्विटर पर कई लोग उन्हें जहां गलत कह रहे हैं तो कुछ उन्हें उनके बयान का समर्थन भी कर रहे हैं -

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner