Breaking News

News Raipur :: नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को आमजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है: डॉ. डहरिया:

post

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को आमजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में बुनियादी आवश्यकता के कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा के लिए सड़क, शिक्षा व्यवस्था के लिए स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल, शुद्ध पेयजल के लिए टेप नल सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के कार्य किए जा रहे है।

डॉ. डहरिया ने रायपुर जिले के नगर पालिका आरंग में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बाते कही। डॉ. डहरिया ने नगर पालिका आरंग क्षेत्र के करीब 28 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 6 करोड़ 43 लाख 11 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 64 लाख 12 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

लोकार्पित कार्यों में सामुदायिक भवन, सी.सी.रोड, नाली, शाला भवन, बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार बस स्टैण्ड, खेल मैदान, शौचालय निर्माण, सी.सी.रोड, सांस्कृतिक भवन, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री ने आगे कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं जा रहे हैं। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner