Breaking News

जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में रायपुर में भर्ती:

post

बीजापुर। नक्सली मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ के 172 बटालियन के जवान ने
मोबाइल बात रहा था कि अचानक ही एके 47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने
की कोशिश की। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रात में ही रायपुर के
रामकृष्ण हास्पिटल हेलीकाप्टर से ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर
बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर
मोदकपाल में सीआरपीएफ 172 बटालियन पदस्थ जवान शिबू एस रविवार- सोमवार की
दरम्यानी रात मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने अपने एके 47 से खुद
को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गोली की आवाज सुनकर दूसरे बाहर
आए और खून से लथपथ शिबू को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी
गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देर रात करीब एक बजे हेलीकाप्टर से रायपुर
लाया गया और निजी अस्पताल रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी
हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। जवान शिब्बू एस तमिलनाडु का रहने
वाला है और पारिवारिक कारणों से कुछ परेशान बताया जा रहा है। आत्महत्या की
क्या वजह है यह अभी तक पता नहीं चला है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही
है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner