स्कूल के शिक्षक को स्कूल में कुर्ता पायजामा पहने देख कलेक्टर का गुस्सा सातवे आसमान पर जा पहुंचा और कलेक्टर साहब छात्रों के सामने ही शिक्षक को डांटने लगे । इतना ही नहीं कलेक्टर ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शिक्षक की सैलरी भी बंद करने के आदेश दे दिए। आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान वहाँ पर पंचायत के मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
पूरा मामला बिहार के लखी सराय जिले का है।यहाँ के बालगुदर पंचायत के कन्या विद्यालय का निरीक्षण करने आये जिले के कलेक्टर संजय कुमार सिंह को स्कूल के हेडमास्टर का कुर्ता पायजामा देख इतना गुस्सा आ गया कि कलेक्टर स्कूल में छात्रों के सामने ही हेडमास्टर निर्भय कुमार सिंह को भट्ट भुट्ट करने लगे। कलेक्टर ने कहा-कुर्ता पायजामा पहनकर यहां नेतागिरी करने आये है,ये नेतागिरी का पोशाक है ।आपको देखकर कौन कहेगा कि आप शिक्षक हैं, जाईये वोट मांगिये ।कलेक्टर ने वही से जिला शिक्षाधिकारी को फोन लगाया और शिक्षक की सैलरी बन्द करने के निर्देश दे दिए ।

Journalist खबरीलाल