Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प, पूरी विधायक वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित :

post

khabrilalरायपुर/आरंग। सतनामी समाज के आदेशक, निर्देशक एवं मार्गदर्शक, राजागुरु एवं धर्मगुरु परम पूज्य  गुरु बालदास साहेब के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधानसभा के विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी के शासकीय निवास M-3 में सतनामी स्वाभिमान दिवस श्रद्धा, सामाजिक एकता, स्वाभिमान और जनसेवा के संदेश के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सर्वसमाज, सतनामी समाज एवं वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और परम पूज्य गुरु बालदास साहेब जी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने पूज्य पिताश्री के अवतरण दिवस को सेवा और शिक्षा के संकल्प से जोड़ते हुए अपनी पूरी विधायक वेतनराशि आरंग विधानसभा के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने आरंग विधानसभा के मंदिर हसौद क्षेत्र की दो प्रतिभावान छात्रा मानसी टंडन और धनेश्वरी यादव को अपनी वेतनराशि से लैपटॉप भेंट कर उनकी शैक्षणिक प्रगति को प्रोत्साहित किया। टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाली मानसी टंडन सहित दोनों छात्राओं को लैपटॉप प्रदान करना प्रतिभा के सम्मान और बेटियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।

लैपटॉप वितरण के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अथवा कोचिंग के लिए उन्हें आर्थिक परेशानियों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वे उनकी आगे की पढ़ाई और कोचिंग का पूरा खर्च उठाएंगे।

परम पूज्य गुरु बालदास साहेब के अवतरण दिवस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा के सर्वसमाज के जरूरतमंद लोगों, गरीब एवं निर्धन कन्याओं और प्रतिभावान विद्यार्थियों की सहायता के लिए अपनी पूरी विधायक वेतनराशि समर्पित करने की घोषणा की। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner