यूपी के महराजगंज में बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए बीजेपी विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया। उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों के पास जाकर बकायदा अनुरोध किया वे खुद को कीचड़ से नहलाने दें। इस अनुरोध को दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद महिलाओं ने दोनों को कीचड़ से नहला दिया।
बता दें कि इस साल मानसून पूर्वी यूपी से रूठ गए हैं। बारिश के लिए हाहाकार मचा है। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में लोग गर्मी और उमस से बुरी तरह परेशान हैं। धान की करीब 30 फीसदी रोपाई सूख चुकी है।

Journalist खबरीलाल