लाल लहंगे में राजकुमारी लगी दुल्हन, स्टोन ज्वेलरी ने लगाए चार-चांद:

post

आजकल हर दुल्हन अपनी शादी के लिए एक शानदार और बेहतर लहंगे की तलाश में
रहती है। इसके लिए वह तमाम सेलिब्रिटी डिजाइनर्स के कलेक्शन खंगालना शुरू
कर देती है। दरअसल, शादी का दिन हर लड़की की जिंदगी का खास दिन होता है,
जिस दिन वह सबसे सुंदर दिखना चाहती है। ऐसी ही एक दुल्हन हैं रिया,
जिन्होंने अपनी शादी पर फाल्गुनी शेन पीकॉक का लाल जोड़ा पहना था, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

BRIDE

रिया ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक लाल जोड़ा चुना था। हालांकि, जिस चीज
ने हमारा ध्यान खींचा, वह थे कंट्रास्ट कलर के दुपट्टे और विशिष्ट रूप से
डिजाइन की गई ज्वेलरी। इसके अलावा उनकी मेहंदी भी काफी यूनिक थी। उनकी
मेहंदी में वरमाला और सिंदूर की रस्म का डिजाइन बनाया हुआ था, जो काफी
प्यारा लग रहा था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

bride

bride

दुल्हन रिया के हैवी लहंगे में स्टोन और गोटा पट्टी वर्क के साथ फूलों
के पैटर्न की जटिल कढ़ाई थी। पूरे लहंगे पर चांदी की ज़री और रेशम के धागों
से मंदिर के डिजाइन बनाए गए थे। साथ ही लहंगे के बॉर्डर पर राजकुमारी लुक
देने के लिए यूनिक कट दिए गए थे, जो वाकई काफी रॉयल लग रहे थे। इसके अलावा,
रिया ने अपने लहंगे को एक डबल रंग की ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिसमें
जटिल फूलों के डिजाइन और हेमलाइन से जुड़ी छोटी क्रिस्टल बूंदों के साथ एक
राजकुमारी कट नेकलाइन थी।

bride

अपने लुक को पूरा करने के लिए रिया ने डबल दुपट्टे का चुनाव किया था,
जिनमें से एक उनके कंधे पर पिन किया हुआ था और दूसरा उनके सिर पर टिका हुआ
था। पहले वाले में गोटा पट्टी वर्क और लहंगे के साथ मैच करता हआ बॉर्डर
दिया गया था। वहीं, दूसरा दुपट्टा कॉन्ट्रास्टिंग ग्रीन कलर का था, जिसने
दुल्हन के इस लिबास को एक रॉयल लुक दिया था।

bride

दुल्हन ने अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बीड ज्वेलरी को कैरी किया
था। इसमें एक मोती और क्रिस्टल-जड़ित टू टियर बड़ा हार था, इसी के साथ
अद्वितीय मीनाकारी डिजाइन और मोती की बूंदों वाला एक चौड़ा चोकर शामिल था।
उन्होंने अपने नेकपीस को मैचिंग इयररिंग्स, स्लीक मांग टीका, मैचिंग
क्रिस्टल-स्टडेड चूड़ी, ब्रेसलेट और हाथफूल के साथ पेयर किया था।

bride

bride

रिया की मेकअप आर्टिस्ट अमृत कौर ने क्रीज-कट बेस और ग्लिटरी आंखों
से दुल्हन के लुक को कंप्लीट किया था। उन्होंने डिफाइंड ब्रो, मस्कारा
लैशेज, आईलाइनर, शाइनी पिंक आईशैडो, ब्लश और हाइलाइटेड चीक्स और पिंक
लिपस्टिक से उनके मेकअप में चार-चांद लगा दिए थे। दुल्हन ने शादी के लिए
बालों को खुला ही रखा था, जो काफी अच्छा और ट्रेंडी भी लग रहा था।

bride

जब दुल्हन इतनी खूबसूरत हो, तो भला दूल्हा कैसे पीछे रह सकता है।
रिया के दूल्हे गोपाल भी शादी के मौके पर काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने
अपनी शादी में पिंक कलर के फ्लोरल प्रिंटेड बंदगला सूट के साथ मैचिंग
पैंट्स को कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन
नेकपीस और बेबी पिंक कलर की पगड़ी भी पहनी थी। कुल मिलाकर, दूल्हा और
दुल्हन अपनी शादी के लिए एकदम परफेक्ट और खूबसूरत लग रहे थे। 

bride

bride

वैसे, दुल्हन रिया का ये लुक और शादी का जोड़ा आपको कैसा लगा? हमें
कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...