पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और ललित मोदी जल्द शादी करेंगे। सुष्मिता की निजी जिंदगी कम फिल्मी नहीं रही है। 18 की उम्र में मिस इंडिया और 19 की उम्र में मिस यूनिवर्स बनीं सुष्मिता अपने अफेयर्स को लेकर पहली फिल्म से ही चर्चाओं में रही हैं। निर्देशक विक्रम भट्ट ही सुष्मिता की पहली फिल्म दस्तक के राइटर थे। दोनों का नाम खूब जुड़ा और सालों तक सुर्खियों में रहा। 1996 में शुरू रिश्तों का ये सिलसिला 2021 में रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप होने तक चला।
सुष्मिता अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं। शादी के सवाल को हमेशा टालती रहीं, लेकिन दो बेटियों को गोद लेकर उनकी जिम्मेदारी उठाने पर उन्हें खूब तारीफें भी मिलीं। 1994 में मॉडलिंग के साथ सुष्मिता ने ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लिया। इस कांटेस्ट में ऐश्वर्या राय भी थीं, लेकिन मिस इंडिया का खिताब जीता सुष्मिता ने। ऐश्वर्या तब कुछ पाइंट्स से हार गई थीं, लेकिन इसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, जब सुष्मिता मिस यूनिवर्स बनी थीं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुष्मिता मिस इंडिया के उस कॉम्पिटिशन में उतरना ही नहीं चाहती थीं, क्योंकि वहां ऐश्वर्या मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं और सुष्मिता को अंडरडॉग कहा जा रहा था। फिर भी कुछ लोगों ने जोर दिया और सुष्मिता ने ऐश्वर्या को पछाड़ते हुए मिस इंडिया के क्राउन पर कब्जा जमा लिया।
सुष्मिता सेन ने 24 साल की उम्र में पहली बेटी रिनी को गोद लिया। हालांकि, ये काफी हिम्मत भरा फैसला था, क्योंकि तब सुष्मिता खुद को बॉलीवुड में एस्टैब्लिश करने की कोशिशों में थीं। कुछ हिट और कुछ फ्लॉप फिल्में उनके खाते में थीं। कुछ ऐसी फिल्में भी जिनमें एक से ज्यादा हीरोइंस थीं। इस सब के बीच सुष्मिता ने रिनी को गोद लिया और इसके लिए लड़ाई भी लड़ी। इसके बाद दूसरी बेटी अलिशा को करीब 10 साल बाद गोद लिया।
फिल्मों के साथ ही सुष्मिता सेन के अफेयर्स का सिलसिला शुरू हुआ। पहली फिल्म दस्तक में राइटर-डायरेक्टर विक्रम भट्ट से लेकर मॉडल रोहमन शॉल तक सुष्मिता के कई लोगों से रिश्ते रहे। खुद सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में कबूल किया कि तीन बार वे अपने रिश्तों में शादी तक पहुंचने वाली थीं, लेकिन किसी कारण बात बन ना सकी।सुष्मिता की आखिरी फिल्म 2010 में आई दूल्हा मिल गया थी। इसके बाद सुष ने फिल्मों से एक तरह से दूरी बना ली थी। अपना ज्यादातर समय वो बेटियों को दे रही थीं। इसके बाद 2020 में आई वेब सीरीज आर्या से सुष्मिता ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। 2021 में इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन आर्या-2 भी आ चुका है।

Journalist खबरीलाल