Breaking News

News Crime :: पति को छोड़ लिव-इन रिलेशन में थी युवती, कर ली आत्महत्या:

post

नई दिल्ली : साउथ-ईस्ट दिल्ली के जैतपुर में एक महिला के आत्महत्या की खबर है। 33 वर्षीय महिला पिछले 8 साल से लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार महिला के लिव-इन पार्टनर ने पिछले 8 साल के दौरान 14 बार गर्भपात के लिए मजबूर किया। इससे तंग होकर महिला ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। मामले की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ रेप, जबरदस्ती गर्भपात करवाने के साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध :: पुलिस ने बताया कि महिला को 5 जुलाई को जैतपुर में एक घर के अंदर लटका हुआ पाया गया था। महिला की बॉडी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें एक सुसाइड नोट और विसरा सौंपा। पांडे ने कहा कि सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वह आठ साल से गौतम कुमार सिंह नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। उसने शादी के बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि, उसने अब उससे शादी करने से इनकार कर दिया था और उसे छोड़ दिया था। ऐसे में उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।

पति से अलग रह रही थी महिला :: घटना के बाद ऐक्शन लेते हुए जैतपुर पुलिस स्टेशन में केस मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा कि सुसाइड में यूज किया गया स्टूल और महिला का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला पिछले आठ साल से अपने पति से अलग रह रही थी। पुलिस का कहना है कि वह इस दावे की पुष्टि में जुटी है कि उसे 14 बार जबरदस्ती अबॉर्शन के लिए मजबूर किया गया।

हॉस्टल में रहती हैं दोनों बेटियां :: जान देने वाली महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उन्हें आरोपी के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है। महिला के भाई ने कहा कि मेरी बहन की दो बेटियां हैं। इसमें एक बच्ची की उम्र 14 साल जबकि दूसरी बेटी की उम्र 12 साल है। दोनों बेटियां होस्टल में रहती है। भाई ने कहा कि महिला पिछले कुछ दिनों से पैसों की कमी से जूझ रही थी।

(साभार एन बी टी)

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner