Recepie post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,July 26,2022

इन जगहों पर मिलता है मजेदार मिसल पाव, आप भी जरूर करें ट्राई:

post

वड़ा पाव, मिसल पाव, रगड़ा पेटिस, बटाटा वड़ा आदि जैसे स्ट्रीट फूड महाराष्ट्र से बेहतर कहीं नहीं मिल सकते हैं। अब नवी मुंबई को ही लीजिए। यह एक प्लांड सिटी है जो पिछले काफी वर्षों में चर्चित हुई है। नवी मुंबई

खाने के मामले में भी बहुत लोकप्रिय है और यहां का मिसल पाव तो सर्वश्रेष्ठ कहा जाता है। 

हमारी सीरीज 'मेरे शहर का जलवा' में हमने महाराष्ट्र के कुछ ऐसे शहरों को चुना था जहां का खानपान लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। इस सीरीज के चलते हम सोशल मीडिया पर एक पोल करते हैं और उसके आधार पर आप लोगों से उन बेस्ट स्पॉट्स के बारे में जानते हैं जहां लजीज, स्वादिष्ट और मजेदार स्ट्रीट फूड मिलता है। 

इसी कड़ी में हमने पिछले हफ्ते एक एक पोल के जरिए नवी मुंबई के बेस्ट मिसल पाव स्पॉट के बारे में जानने की कोशिश की थी और आप लोगों ने अपना फेवरेट स्पॉट हम लोगों के साथ शेयर भी किया। नवी मुंबई की 3 ऐसी जगहें हमारे सामने आई हैं जहां का मिसल पाव बिल्कुल भी मिस नहीं किया जा सकता है। ये कौन-सी जगह हैं वो तो आपको आर्टिकल पढ़क रही पता लगेगा। इसके साथ ही अगर आप कभी नवी मुंबई जाएं तो मिसल पाव खाने के लिए इन स्पॉट्स को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें। तो चलिए बिना देर किए हम भीजानते हैं नवी मुंबई की उन खास जगहों के बारे में। 

मामलेदार मिसल

mamledar misal in navi mumbai

अगर आप वाशी के एरिया में कहीं हैं तो आपको मामलेदार मिसल का स्वाद जरूर लेना चाहिए। इनके मिसल के दो वैरायटी होते हैं, एक उन लोगों के लिए जो

स्पाइसी खाने के शौकीन है और दूसरे जिन्हें स्पाइसी नहीं पसंद है। इसके अलावा भी महाराष्ट्र में इनकी अन्य ब्रांच है और यह जगह पूरे एरिया में

युवाओं के बीच खास पसंद की जाती है। मसालेदार मिसल के साथ क्रिस्पी फरसन काफी पसंद किया जाता है। इसके साथ ही यह वड़ा पाव के लिए भी फेमस है तो आप यहां जाकर दोनों चीजों के मजे ले सकते हैं। कीमत- 60 रुपये से शुरूमय- सुबह 9 से रात 9 बजे तक

श्री समर्थ मिसल

sri samarth msial pav navi mumbaiगुरद्वारा रोड के पास खारघर में यह छोटा सा कैफे बहुत ही लोकप्रिय है। यहां सुबह ही ब्रेकफास्ट के लिए ऑफिस और कॉलेज जाने वालों की लंबी भीड़ लगती है। लोग बताते हैं कि इनका मिसल और वड़ा पाव बहुत टेस्टी होता है। साथ ही बटाटा भाजी की भी अच्छी मांग होती है। श्रीसमर्थ मिसल में मिसल बनाने के लिए ये सीक्रेट मसाला डालते हैं जिसकी वजह से यह बाकी जगहों से अलग और लजीज बनता है। लोगों का कहना है कि साल 2009 से जब इस स्टॉल को शुरू किया गया था, तब से अब तक उन्होंने अपनी क्वालिटी को मेंटेन किया हुआ है। अगर आप खार की तरफ निकलें तो इनके स्टॉल के चक्कर लगाना हरगिज न भूलें। कीमत- 45 रुपये से शुरू, समय- सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक

मौली मिसल- नाद नाशिकचा

mauli misal pav navi mumbaiनवी मुंबई में ऐरोली स्थित यह स्टॉल अपने मिसल के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इनके यहां भी मिसल की दो वैरायटी हैं-एक मीडियम स्पाइसी और एक स्पाइसी मिसल, जिसमें इनका सीक्रेट मसाला और गरम मसाले का तड़का लगता है। आप यहां मिसल पाव थाली भी ले सकते हैं, जिसमें आपको मिसल पाव के साथ पापड़,गुलाब जामुन और कोकम का शरबत भी मिलता है। ऐरोली स्थित लोगों के बीच यह एरिया काफी पसंद आता है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो यहां मिसल पाव के साथ उनकी चर्चित सोलकढ़ी का मजा भी ले सकते हैं। कीमत- 60 रुपये से शुरू, समय- सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक. आप भी मिसल पाव का मजा लेकर अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें। ये जगहें आपने हम तक भेजी हैं अगर ऐसी और भी प्लेसेस हैं, तो उन्हें हमारे साथ शेयर करने से बिल्कुल न चूकें।

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...