यमुना नदी के किनारे पर मौजूद वृन्दावन एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस
शहर को हिन्दू धर्म के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है।
इसलिए यहां हर दिन हजारों कृष्णा भक्त घूमने और भगवान का दर्शन करने के लिए
पहुंचते हैं। खासकर होली और जन्माष्टमी के मौके पर देश और विदेश से करोड़ों
भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस साल 18 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी का पावन पर्व है। ऐसे में
यह तय है कि इस साल भी हजारों भक्त वृन्दावन में पहुंचने वाले हैं। लेकिन
जो भी भक्त इस शहर में पहुंचता है वो ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां वो कम
खर्च में ठहर सकें। ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आश्रमों के बारे
में बताने जा रहे हैं जहां फ्री में ठहरने की सुविधा है। आइए जानते हैं।
बालाजी आश्रम
![]()
वृन्दावन में मौजूद बालाजी आश्रम एक प्राचीन और एक फेमस आश्रम है। कहा
जाता है कि इस आश्रम में फ्री में योग, ध्यान और डिटॉक्स जैसे प्रोग्राम
होते रहते हैं। इस आश्रम में बारे में लोगों का मानना है कि एक वॉलियंटर के
रूप में काम करते हुए आसानी से फ्री में रुक सकते हैं। हालांकि, इस आश्रम
में खाना खाने के लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं, क्योंकि यहां सिर्फ
ठहरने की फ्री सुविधा है।
- पता-भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग-वृंदावन
श्री गोविंद धाम आश्रम
![]()
वृन्दावन में फ्री में ठहरने के लिए आप किसी शांत जगह की तलाश में है तो
फिर आप श्री गोविंद धाम आश्रम जा सकते हैं। कहा जाता है कि यहां सबसे अधिक
वृद्ध महिलाओं को ठहरने का मौका मिलता है। हालांकि, इस आश्रम को लेकर यह
भी कहा जाता है कि यहां ठहरने के लिए आपको गार्डनिंग, साफ-सफाई आदि कार्यों
में हिस्सा लेना होता है।
पता-बांके बिहारी पुरम कॉलोनी, केशव धाम रोड-वृंदावन
माता रितांबरी आश्रम
![]()
माता रीतांबरी आश्रम वृन्दावन में ठहरने के लिए एक बेस्ट आश्रम है। इस
आश्रम में ठहरने के साथ-साथ आप भजन में हिस्से में भाग ले सकते हैं। इसके
अलावा यहां आप अन्य धार्मिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। कहा जाता
है कि इस आश्रम में कई बार लंगर का भी आयोजन होता है। ऐसे में अगर आप
वृन्दावन में जा रहे हैं तो यहां आप ठहर सकते हैं।

Journalist खबरीलाल