कांच की चूड़ियों को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है और
सुहागिन महिलाएं इसे पहनती हैं, तो यह और भी शुभ हो जाता है। तीज का
त्योहार आ रहा है और इस त्योहार पर महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। खासतौर
पर इस त्योहार पर हरी चूड़ियां बहुत ज्यादा पहनी जाती हैं। मगर अब ट्रेंड
बदल रहा है और ट्रेंड के साथ अब तीज पर भी हरे रंग की जगह दूसरे रंगों ने
लेली है।
इसलिए अब इस त्योहार पर चूड़ियों के मार्केट में आपको रंगबिरंगी
चूड़ियां दिख जाएंगी, जो आपके एथनिक लुक को और भी कमाल का बना देंगी। आज हम
आपकी मदद करेंगे और आपको बताएंगे कि तीज पर आप किस तरह की डिजाइन चूड़ियां
पहन सकती हैं।
झालर वाली चूड़ी डिजाइन
- आपको बाजर में लटकन वाली चूड़ियों में बेशुमार डिजाइंस मिल जाएंगी।
आप यदि किसी सिंपल से सलवार सूट या साड़ी के साथ भी इस तरह की चूड़ियां
पहनती हैं, तो आपको बहुत ही अच्छा और परफेक्ट फेस्टिव लुक मिल जाएगा। - आपको लटकन वाली चूड़ियों में बहुत सारी वैरायटी मिल जाएंगी। आप अपनी
पसंद के अनुसार लाइट और हैवी डिजाइंस का चुनाव कर सकती हैं। इतना ही नहीं,
आप अपनी ड्रेस की मैचिंग की चूड़ियां खरीद सकती हैं। - बाजार में आपको लटकन वाली चूड़ियां 250 रुपए से 500 रुपए तक आसानी से मिल जाएंगी।
घुंगरू वाली चूड़ी डिजाइन
- अब केवल पायल में ही घुंगरू नहीं आते हैं, बल्कि आपको बाजार में
चूड़ियां भी घुंगरू वाली मिल जाएंगी। इस तरह की चूड़ियों को आप किसी भी
एथनिक आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। - केवल चूड़ियां ही नहीं आपको इस तरह की डिजाइन में हैवी कंगन भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप सिंपल चूड़ियों के साथ कैरी कर सकती हैं।
- आपको बाजार में इस तरह की चूड़ियां 200 रुपए से 400 रुपए तक में आसानी से मिल जाएंगी।
मोती वर्क वाली चूड़ी डिजाइन
- मोती वर्क वाली चूड़ी डिजाइन कोई नई नहीं है बल्कि पहले से आ रही है,
मगर इसकी वैरायटी में कमी नहीं है और हर दिन नई-नई डिजाइंस आती हैं। आप
इन्हें लहंगा, सलवार सूट और साड़ी किसी के साथ भी पहन सकती हैं। - आपको मोती वर्क में कड़े और चूड़ियां दोनों ही मिल जाएंगे। आप अपनी
ड्रेस के आधार पर इनका चुनाव करें और दूसरी डिजाइनर जैसे जरी, सीक्वेंस और
सीप वर्क वाली चूड़ियों के साथ इन्हें कल्ब करके पहनें। - आपको बाजार में 100 रुपए दर्जन से लेकर 200 रुपए दर्जन तक में ये चूड़ियां मिल जाएंगी।
सीप वर्क वाली चूड़ी डिजाइन
- सीप वर्क भी आजकल काफी ट्रेंड में है और इस तरह की चूड़ियों को आप
किसी भी अवसर पर कैरी कर सकती हैं, यह आपके एथनिक लुक को और भी खूबसूरत बना
देती हैं। - सीप वर्क वाली चूड़ियां आप किसी भी डिजाइनर हैवी कड़ों के साथ कल्ब करके पहन सकती हैं।
- बाजार में आपको इस तरह की चूड़ियां 50 रुपए दर्जन से लेकर 100 रुपए दर्जन तक मिल जाएंगी।