नशे की सामग्री बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का विशेष अभियान, अलग - अलग थाना क्षेत्रांे से कुल 10 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों से गांजा सहित एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम किया गया जप्त।
रायपुर जिले में नशे के काले कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।जिसके तारतम्य में दिनांक 28.07.2022 को समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थानो एवं ए.सी.सी.यू की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे का काला कारोबार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान कार्यवाही के तहत थाना कोतवाली, सरस्वती नगर, खमतराई, आमानाका, खम्हारडीह, तेलीबांधा, धरसींवा, मंदिर हसौद तथा विधानसभा में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 15 किलो 20 ग्राम गांजा तथा 1000 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानो में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Journalist खबरीलाल