Breaking News
राष्ट्रीय post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Sunday ,July 31,2022

News Mumbai :: संजय राउत को 9 घण्टे पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया:

post

मुंबई। पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 घंटे तक छापेमारी के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने हिरासत में ले लिया है। राउत के घर पर सुबह 7 बजे से छापेमारी चल रही थी। इस बीच उनके वकील भी वहां पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद ही ईडी ने उन्हें अंदर जाने दिया। ईडी ने संजय राउत पर जांच में सहयोग न करने का आरोप भी लगाया। इससे पहले ईडी ने राउत के खिलाफ कई समन जारी किए थे। उन्हें 27 जुलाई को भी तलब किया गया था, लेकिन मौजूदा संसद सत्र में व्यस्त रहने का हवाला देते हुए वे पेश नहीं हुए।

राउत को मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास और उनकी पत्नी व अन्य सहयोगियों की संलिप्तता वाले लेन-देन में कथित अनियमितताओं से जुड़े  मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था। राउत इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए एक जुलाई को मुंबई में एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें दो बार तलब किया था, लेकिन मौजूद संसद सत्र में व्यस्त रहने का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner