Breaking News

News CSEB :: बाढ़ग्रस्त नाले को तैरकर किया 16 गांव की बिजली बहाल। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजलीकर्मियों को चेयरमेन से मिला अवार्ड:

post

रायपुर, अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद (आईएएस) ने प्रदेशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बेहतर कार्य करने वाले बिजलीकर्मियों को पुरस्कृत किया। वितरण केंद्र करहीभदर (बालोद) में पदस्थ परीक्षण सहायक श्री गंगाराम समरथ को बारिश में चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने जुलाई महीने में अत्यधिक बारिश के बीच बाढ़ग्रस्त नाले का तैरकर पार किया और 33 केवी लाइन के बेलोदा फीडर की फाल्ट को दूर किया। इससे 16 गांवों की बिजली बहाल हो सकी।पॉवर कंपनी के मुख्यालय डगनिया में आयोजित समारोह में  जनरेशन कंपनी, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के छह एवं केंद्रीय कार्यालय स्तर पर सात कर्मियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। चेयरमेन श्री आनंद ने कहा कि कंपनी की उपलब्धियों को नई ऊँचाई देने वालों को सम्मानित किया गया है। इसके लिए पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण श्री एनके बिजौरा, श्रीमती उज्जवला बघेल एवं श्री मनोज खरे विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री केके भौरासे ने पुरस्कृत कर्मियों के कार्यों का वर्णन किया।

इसी तरह जगदलपुर के परदेसी राम साहू को कोंटा(सुकमा) के जलमग्न हो चुके 33/22 केवी सबस्टेशन को त्वरित गति से सुधारने के लिए सम्मानित किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी की ईई श्रीमती बरखा दुबे भिलाई को 15 साल से खराब पड़े मशीन को अपनी सूझबूझ से सुधारने के कार्य के लिए चेयरमेन ने राज्य सम्मान दिया। खेदामारा भिलाई के ईई श्री हरीश कुमार देवांगन को 315 एमवीए के ट्रांसफार्मर की स्थापना युद्धस्तर पर कराने के लिए पुरस्कृत किया गया।

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के एसई श्री एमएस सुरेश को 35 साल पुरानी कूलिंग वाटर लाइन को हटाकर नई लाइन बिछाने के कठिन कार्य को त्वरित गति से अंजाम देने के लिए राज्य पुरस्कार दिया गया। इसी तरह जनरेशन कंपनी के ईई श्री आशीष हटवार को नियामक आयोग में कोयला खदान गारे पेलमा-3 संबंधी याचिका को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।

केंद्रीय कार्यालय स्तर पर सात कर्मियों को भी चेयरमेन ने पुरस्कृत किया। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एसई श्री एमडी बड़गैया को विधानसभा, स्थापना एवं अन्य अनुभाग शिकायतों के निष्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यालय सहायक-1 श्री केवी सुब्बाराव को विभागीय जांच, ईओबी एवं क्रिमिनल प्रकरणों के कार्यों के निराकरण के लिए सम्मानित किया गया। ट्रांसमिशन कंपनी की एई श्रीमती क्षमा वर्मा गुप्ता ने सब स्टेशन एवं बे-निर्माण की निविदा कार्यों को पूर्ण करने के लिए तथा ईई श्रीमती कंचन दीपक हिशीकर को धरदेही में प्रस्तावित 400/220 सब स्टेशन की तकनीकी डिजाइन व ले-आऊट जैसे जटिल कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner