Breaking News

झुमरी तलैया का नाम तो आपने सुना ही होगा, यहां घूमने के लिए हैं कई अद्भुत जगहें:

post

झुमरी तैलया का नाम भला कौन नहीं सुना होगा। एक समय था जब झुमरी तलैया
से विविध भारती पर लोग गानों की फ़रमाइशें भेजा करते थे और रेडियो पर इस
जगह का नाम लिया जाता था। लेकिन आज इस जगह को लगभग हर कोई भूल चुका है।

India-post-independence-women-contributorsझारखंड के कोडरमा शहर में मौजूद झुमरी तलैया/झुमरी तिलैया एक नहीं बल्कि
कई अद्भुत जगहों के लिए प्रसिद्ध है। घने जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और खनिज
सम्पदा से भरपूर यह गांव ध्वजाधारी पहाड़ में मौजूद है। इस लेख में हम आपको
झुमरी तलैया की उन बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी
सलानियों की नज़र से बची हुई हैं। आइए जानते हैं।

तिलैया डैम

Tilaiya Dam

झुमरी तलैया (झुमरी तिलैया) में घूमने के लिए अगर सबसे लोकप्रिय कोई जगह
है तो उसका नाम है तिलैया डैम। लगभग 1200 फीट लंबे और लगभग 99 फीट ऊंचे इस
डैम को देखने के लिए सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं। कहा जाता है कि मानसून
में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। इस डैम के आसपास की खूबसूरती भी
लोगों को खूब भाती है। ऐसे में आप सबसे पहले तिलैया डैम घूमने के लिए जा
सकते हैं।

कोडरमा रिजर्व फॉरेस्ट

koderma reserve forest

तलैया डैम घूमने के बाद आप कोडरमा रिज़र्व फ़ॉरेस्ट घूमने के लिए जा सकते
हैं। चारों तरह हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ इस जगह की पहचान है। इस जंगल में
आप भालू, मोर, जंगली सूअर, बटेर, जंगली कुत्ता, आदि कई जानवर देख सकते
हैं। हालांकि, इस फ़ॉरेस्ट में घूमने के लिए आपको वन अधिकारी से अनुमति लेनी
होगी, तभी आप यहां घूमने जा सकते हैं।

मां चंचला देवी मंदिर

Chanchal Temple

आपको बता दें कि झुमरी तलैया एक आदिवासी गांव है और यहां के लोग आस्था
में बहुत विश्वास करते हैं। झुमरी तलैया में मौजूद मां चंचला देवी का मंदिर
यहां के लोगों के लिए बेहद ही पवित्र स्थान है। इस मंदिर को दुर्गा मां का
ही रूप माना जाता है। पहाड़ी में मौजूद होने के लिए यह स्थान सैलानियों के
बीच भी लोकप्रिय है। ऐसे में अगर आप झुमरी तलैया में किसी पवित्र स्थान
घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जा सकते हैं।

इन जगहों पर भी घूमने पहुंचें 

jhumri telaiya tourist pointझुमरी तलैया में आप सिर्फ तलैया डैम, कोडरमा रिज़र्व फ़ॉरेस्ट या मां
चंचला देवी मंदिर ही नही बल्कि अन्य कई बेहतरीन जगह भी घूमने के लिए जा
सकते हैं। झुमरी तलैया में मौजूद पेट्रो जलप्रपात, घोड़सिमर धाम, ध्वजाधारी
पहाड़ और Makamaro हिल्स भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

कैसे पहुंचें?

झुमरी तलैया पहुंचना बहुत आसान है। झारखंड के रांची, धनबाद, गिरिडीह आदि
शहर से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। इन शहरों से झुमरी तलैया के लिए
बस चलती रहती है। आपको बता दे कि सबसे पास में कोडरमा रेलवे स्टेशन है। अगर
आप हवाई यात्रा से जाना चाहते हैं तो रांची हवाई अड्डा पहुंचकर आप यहां के
लिए टैक्सी या कैब बुक कर सकते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner