Breaking News

News Raipur :: केंद्र के समान डीए व एचआरए देना ही पड़ेगा - बृजमोहन अग्रवाल :

post

1. बृजमोहन ने किया कर्मचारियों के बेमियादी हड़ताल का समर्थन। 2. कर्मचारियों से वादाखिलाफी कर दमन पर उतर आया आई है भूपेश बघेल की सरकार । 

रायपुर / 22 अगस्त / भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र के समान डीए व एचआरए सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर के शासकीय राज्यकर्मियों के आंदोलन को समर्थन करते हुए आम जनता एवं प्रदेश के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के हड़ताल का पुरजोर समर्थन करें और इस बेईमान सरकार के खिलाफ आंदोलन में  कर्मचारियों का साथ दे।     श्री अग्रवाल ने आज एक बयान जारी कर कहा है कि भूपेश बघेल की सरकार चुनावी फायदे के लिए जन घोषणा पत्र में कोरा आश्वासन, झूठे वादे कर अब कर्मचारियों के साथ ही नहीं अपितु प्रदेश के हर वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। आर्थिक रूप से कंगाल भूपेश बघेल की सरकार कर्मचारियों के  वाजिब हक को देने से कतरा रही है। यह सरकार अपनी जन घोषणा पत्र में किए गए वादों की बात तो दूर, कर्मचारियों के जायज हक को भी पूरा नही कर पा रही है, दुर्भाग्य की बात है कि राज्य के लाखो-लाख कर्मचारियों को केंद्र के समान डीए-एचआरए की मांग को लेकर सड़क पर उतरना पड़ रहा है।        श्री अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार हर वर्ग के ऊपर दमन पर उतर आई है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कर्मचारियों को हड़ताल न करने के लिए चमकाया जा रहा है, दबाया जा रहा है और एस्मा लगाने की धमकियां दी जा रही है। लज्जाजनक स्थिति तो यह है कि प्रदेश के मुखिया की भाषा भी इन कर्मचारियों के प्रति इनके आंदोलन के प्रति ठीक नही है। कर्मचारियों से बात कर समस्या का हल निकालने के बजाय मुख्यमंत्री कर्मचारियों को दबाने और चमकाने में लगे हुए हैं। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग ना तो इन धमकियों से डरेगा और ना ही इन धमकियों के आगे झुकेगा।      श्री अग्रवाल ने राज्य कर्मियों के बेमियादी हड़ताल को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा है कि भाजपा एवं भाजपा विधायक दल प्रदेश के कर्मचारियों के साथ खड़ा है। उनके साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner