इस दुनिया के सबसे
अकेले इंसान की मौत हो गई है. खबरों की मानें तो ब्राजील का ये इंसान अमेजन
के वर्षावन में अकेला रहता था. इस आदमी को मैन ऑफ द
होल (Man of the Hole) के नाम से जाना जाता था. उसे ये नाम उसके गड्ढे
खोदकर शिकार करने की आदत की वजह से दिया गया था.
26 साल से रह रहा था अकेला
CNN
की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स पिछले 26 सालों से तनारु में रह रहा था. यह जगह ब्राजील के रोंडोनिया स्टेट में
मौजूद अमेजन जंगल के आंतरिक इलाके में मौजूद है. बता दें कि साल 1988 में
इत्तेफाक से ये एक वीडियो में दिखाई पड़ गया था. इसके बाद से इसे किसी ने
नहीं देखा था. 26 साल से यह शख्स अकेला रह रहा था.
1996 में पहली बार दिखा था शख्स
रिपोर्ट
की मानें तो उस शख्स को सबसे पहले साल 1996 में देखा गया था. उससे संपर्क
साधने के लिए काफी कोशिशें की गईं, खाने का पार्सल रखा गया मगर वो शख्स कभी
उसे नहीं अपनाता था. 23 अगस्त को शख्स की लाश एक झोपड़ी में मिली जिसमें
वो रहा करता था. माना जाता है कि जनजाति के अन्य सदस्य 80 के दशक तक मर
चुके थे. दावा किया जाता है कि मवेशी पालने वाले रैंचर्स ने जमीन की लालच
में बड़ी संख्या में इस जनजाति के लोगों को मार डाला था.
ऐसे पड़ा द मैन ऑफ़ द होल नाम
दुनिया
के सबसे अकेले आदमी की मौत हो गई है. ब्राजील (Brazil) में अपनी जनजाति का
ये आखिरी शख्स भी दुनिया को अलविदा कह गया. इसी के साथ ही दुनिया से इस
जनजाति का अस्तिव भी पूरी तरह से मिट गया है.

Journalist खबरीलाल