मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चाम्पा जिले के संजय नगर निवासी युवक कलेश्वर देवांगन बुधवार देर रात एक धर्मशाला में बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि पार्टी में कुछ बाहरी युवक भी घुस गए और तमाशा करने लगे। जिसके बाद पहले तो उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन नशे में धुत युवकों ने पार्टी में आए लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनसे बचने के लिए मृत युवक छत की ओर भागा, लेकिन नशेड़ी युवक उसके पीछे छत तक पहुंच गए और उसे उठाकर नीचे सड़क पर फेंक दिया। इससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। वारदात के बाद उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच कर रही है।

Journalist खबरीलाल.jpeg)