चिकन लच्छा पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री-
-250 ग्राम बोनलेस चिकन
-2 बड़े चम्मच बेसन
-2 बड़े चम्मच मैदा
-2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 1/4 टी-स्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टेबल-स्पून लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 टी-स्पून गरम मसाला
3 टीस्पून , नींबू का रस
-1 टेबल-स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 500 ग्राम कटा हुआ आलू
- 1 टी-स्पून काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर
चिकन लच्छा पकौड़ा बनाने का तरीका-
चिकन लच्छा पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के बोनलेस पीस लेकर उन्हें
छोटे-छोटे क्यूब्स में काटकर अच्छे से धोकर साफ कर लें। अब, चिकन के इन
टुकड़ों को बेसन, मैदा, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और काली मिर्च
समेत सभी सामग्री डालते हुए मैरीनेट कर लें। अब पकौड़े के लिए लच्छा तैयार
करने के लिए एक बड़े आकार के आलू को छीलकर उबालने के बाद कद्दूकस कर लें।
अब आलू में मैदा, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, लहसुन पाउडर, नमक
डालकर अच्छे से मिलाएं। आलू को पानी छोड़ने के लिए लगभग 10 मिनट के लिए अलग
रख दें। अब एक बड़ी कड़ाही में तेल गरम करके पकौड़े बनाने के लिए, अपनी
हथेली पर आलू के मिश्रण का एक बड़ा चम्मच लें।
ऊपर से मैरीनेट हुए चिकन का एक टुकड़ा रखें और फिर इसे एक और
बड़े चम्मच की मदद से आलू के मिश्रण से ढक दें। अब पकौड़ों को हल्की आंच पर
कुरकुरा होने तक मध्यम गर्म तेल में तल ले। आपके टेस्टी और क्रिस्पी चिकन
लच्छा पकौड़ा तैयार हैं।



Journalist खबरीलाल














