प्रार्थी शेख असमत अली ने थाना टिकरापारा रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 11.12.2018 को टिकरापारा निवासी प्रतीक भालधरे एवं भोला दीप ने प्रार्थी तथा उसके साथी मोह. सादिक उर्फ मोनू को मार्बल आर्ट दुकान के पास धरम नगर बुलाकर पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी के साथी मोह. सादिक उर्फ मोनू पर अपने पास रखें चाकू से हत्या करने की नियत से पीठ एवं पसली के पास वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये थे। जिस पर आरोपी प्रतीक भालधरे एवं भोला दीप के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 572/18 धारा 307, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
थाना टिकरापारा की टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर टिकरापारा पुलिस द्वारा आरोपी भोला दीप को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

Journalist खबरीलाल