बिलासपुर। मोपका स्थित दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर सौदा करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। प्रार्थी मनीषा देश पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि हमारे संयुक्त खाते की भूमि मौजा मोपका प.ह.नं. 29 तह. व जिला बिलासपुर खसरा नं. 1305, 1306, 1308 / 1 व 1331 में स्थित हैं। प्रशांत गुलहरे ने अपने पिता घनश्याम गुलहरे के नाम पर जिला पंजीयन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों से सांठ गांठ करके कूटरचना करके हमारी भूमि के विक्रय पत्र की सत्यापित प्रति बनवाई है। जिसमें हमारे दादाजी स्व. पुरूषोत्तम राव दिघ्रस्कर पिता स्व. विश्वनाथ राव दिघ्रस्कर के द्वारा उक्त भूमि को घनश्याम गुलहरे पिता रामदास गुलहरे को दिनांक 26.03.1962 में बिकी करना बताया है। जबकि उनके पास उक्त कूटरचित विक्रय पत्र की मूल प्रति नही है न ही उसके बारे में कभी किसी स्थान पर कोई संव्यवहार किया गया है।
हमारी भूमि पर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कब्जा व नामांतरण कराने का प्रयास करने वाले घनश्याम गुलहरे, प्रशांत गुलहरे व उनके समस्त परिवार के सदस्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करने की कृपा करें। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर मामले को विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। आरोपी के खिलाफ धारा-420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Journalist खबरीलाल