Breaking News

अंकिता के लिए राहुल का प्रदर्शन, औरेया की घटना पर प्रियंका का रोष:

post

नयी दिल्ली,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल
गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए
प्रदर्शन किया जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश
के औरैया में दलित छात्र की हत्या को लेकर रोष जताया है।

भारत जोड़ो यात्रा में केरल में गांधी के साथ प्रदर्शनकारियों के
हाथों में तख्तियां थीं जिन पर ‘भाजपा से बेटी बचाओ अंकिता को न्याय दो,
भारत की महिलाओं के साथ न्याय करो जैसे नारे लिखे हुए थे।

गांधी ने ट्वीट किया “प्रधानमंत्री का नारा - बेटी बचाओ भाजपा के कर्म
- बलात्कारी बचाओ ये भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनकी विरासत होगी-
सिर्फ़ भाषण, झूठे और खोखले भाषण। इनका शासन तो अपराधियों को समर्पित है।
अब भारत चुप नहीं बैठेगा।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा “उत्तर प्रदेश के औरैया में एक दलित छात्र की पिटाई
के बाद मृत्यु की घटना निंदनीय है। 19 दिन तक छात्र जिंदगी व मौत के बीच
जंग लड़ता रहा, लेकिन पुलिस दोषी व्यक्ति को पकड़ न सकी। ये इस तरह की पहली
घटना नहीं है। आखिर कब तक फौरी कार्रवाई करने की बजाय सरकार की कानून
व्यवस्था लचर बनकर काम करेगी।”

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner