Breaking News

शराब के नशे में देवर ने ली भाभी की जान:

post

सरगुजा। जिले में देवर ने भाभी की हत्या कर दी है।
बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त आरोपी नशे में धुत था, और डंडे से वारकर
अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया
है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी देवर की तलाश शुरू कर दी
है। इस वारदात के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। घटना उदयपुर थाना
क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहल्ला आमाडुगु में आपसी
विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि
आरोपी परमेश्वर सिंह शराब के नशे में धुत होकर अपने बड़े भाई प्रेम सिंह के
घर चला गया और खूब गालीगलौज करने लगा। हल्ला-गुल्ला सुनकर बड़ा भाई अपनी
पत्नी सुशीला सिंह के साथ बाहर निकला।

इसी दौरान परमेश्वर सिंह ने अपने बड़े भाई प्रेम सिंह पर डंडे से वार कर
दिया, तो उसकी पत्नी सुशीला बीच-बचाव करने लगी। जिस पर आरोपी ने भाभी के
सिर पर भी डंडे से जोरदार वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और बहुत अधिक
खून बह जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में प्रेम
सिंह भी गंभीररुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची
पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही
मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner