Breaking News

भांजे ने ली मामा की जान; शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद उतारा मौत के घाट:

post

सूरजपुर। जिले में हुए हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस
को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल 30 सितंबर को बहन के यहां युवक का शव
बरामद हुआ था। जिस पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। अब
पुलिस की जांच में पता चला कि भांजे ने ही शराब पीने को लेकर हुए विवाद के
बाद मामा की हत्या कर दी थी। फिलहाल इस हत्या के मामले में सूरजपुर कोतवाली
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 30 सितंबर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सलका गांव निवासी
फूलसाय अपनी बहन से मिलने गेतरा गांव गया हुआ था, जहां मृतक की बहन के
बगीचे में उसका शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग
कायम कर जांच कर रही थी। इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कर जांच
शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के दिन मृतक के भांजे अजय सिंह
से फुलसाय का विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अजय सिंह को हिरासत में
लेकर सख्ती से पूछताछ की तो, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया
कि घटना के दिन शराब पीने को लेकर फुलसाय से उसका विवाद हुआ था। विवाद के
बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पीट-पीटकर अपने मामा की हत्या कर दी। फिलहाल
पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner