Breaking News

News Bilaspur :: झाड़सुगड़ा जा रही मेमू लोकल के इंजन में लगी आग:

post

बिलासपुर। गोंदिया से झारसुगुड़ा जा रही मेमू स्पेशल ट्रेन में अचानक तब आग लग गई, जब वह ब्रजराजनगर स्टेशन पर खड़ी थी। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना से रेलवे की सुरक्षा संबंधी बड़ी चूक सामने आई है, क्योंकि इंजन में आग बुझाने का कोई भी यंत्र नहीं था। स्टेशन पर खड़ी होने के कारण आग बुझा ली गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना मंगलवार की रात 9 बजे के आसपास की है।

गोंदिया से आ रही ट्रेन झारसुगुड़ा जाने के लिए ब्रजराजनगर स्टेशन पर खड़ी थी। इस बीच अचानक ड्राइवर के केबिन से धुआं उठने लगा। थोड़ी ही देर में आग फैलने लगी। ड्राइवर ने आनन-फानन में नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इधर इंजन में कोई अग्निशमन यंत्र नहीं था। स्टेशन में उपलब्ध अग्निशमन की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना से यात्री दहशत में आ गए। इंजन बदलकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner