रायपुर। राजधानी में एक वकील ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दोनों की मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी वकील कुछ सालों से अपनी बीवी से अलग रह रहा था। आज वह पत्नी के घर गया था। जहाँ पारिवारिक विवाद के चलते दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सौरभ ने घर मे रखे रॉड से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। दोनों के बीच बचाव करने आई सास पर भी उसने रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की जानकारी पड़ोसियों को लगते ही डीडी नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Journalist खबरीलाल