Breaking News

News Mungeli :: जेल में कैदी ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप:

post

मुंगेली। जिला जेल में सजा काट रहे कैदी ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जिला एवं सत्र न्यायालय ने दो दिन पहले उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन आज उसने चादर का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। कैदी के आत्महत्या कर लेने से जेल प्रशासन में हड़कप मच गया है। घटना कोतवाली थाना के देवरी स्थित जिला जेल की है।

दरअसल, फास्टरपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव निवासी राहुल साहू को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दो दिन पहले अपनी पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बताया जा रहा है कि सजा मिलने के बाद से कैदी हताश था। कैदी जेल में अपनी सजा काट रहा था, लेकिन सजा मिलने के दो दिन बाद ही उसने बैरक नंबर 3 में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। वहीं ड्यूटी में तैनात 1 जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस केस की छानबीन कर रही है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner