Breaking News

कलेक्टर ने खेतों में उतरकर ली फसल कटाई और उपज की जानकारी:

post

सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने बतौली जनपद क्षेत्र के दौरे के दौरान धान
खरीदी केंद्र बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में धान
खरीदी के लिए  मुलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अपने उपस्थिति में 
धान को तौलाकर और धान की नमी की जांच कराए। इसके साथ ही बांट रखकर
इलेक्ट्रॉनिक तौल मीटर की जांच की, बारदाने और ड्रेनेज की व्यवस्था से
कलेक्टर खुश हुए।

प्रारम्भ से धान की सही स्टैकिंग और रकबा
समर्पण कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लघु एवं
सीमांत किसानों की धान खरीदी प्राथमिकता से पहले करें। धान खरीदी प्रक्रिया
में बिचौलियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्राम पंचायत तरागी
से धान बिक्री करने आये किसान परसुराम से बात की। किसान ने बताया कि खेती
करने में उन्हें आनंद मिलता है। टोकन लेने में कोई दिक्कत नही हुई और
केंद्र में सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

    इसके पश्चात कलेक्टर बतौली
जनपद के ग्राम पंचायत टेड़गा पहुंचे। जहां पर राजस्व टीम के द्वारा फसल कटाई
प्रयोग किया जा रहा था। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर फसल कटाई और उपज के
संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित किसानों से धान
खरीदी के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही जल्द से जल्द धान को
बेचने के लिए उपार्जन केंद्र ले जाने की अपील की।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner