Breaking News

8 माह में ही जेल से बाहर आ सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू:

post

पंजाब के पटियाला जेल में एक वर्ष जेल की सजा काट रहे पंजाब
कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर है कि उन्हें
शीघ्र ही रिहाई मिल सकती है। सिद्धू अभी 34 साल पुराने रोडरेज के मामले
में पटियाला जेल में हैं और सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू को गणतंत्र दिवस के
अवसर पर अच्छे आचरण के चलते जेल से रिहा किया जा सकता है।

बता दें कि, क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू अब तक साढ़े 6
महीने जेल काट चुके हैं। नियमों के अनुसार, सिद्धू के लिए रिहाई से संबंधित
तमाम कारक उनके पक्ष में हैं। जेल प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर
अच्छे आचरण के कारण जिन कैदियों को रिहा करने की सिफारिश वाली सकारात्मक
रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेज दी है, उसमें कांग्रेस नेता सिद्धू का नाम भी
शामिल है। जेल में नवजोत सिंह सिद्धू का आचरण और क्लर्क के रूप में उन्हें
जेल के कामकाज की सौंपी गई जिम्मेदारी और जेल नियम होने के बाद भी कोई
छुट्टी तक ना लेना, ये सब कुछ नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में जाता नज़र आ
रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द रिहाई मिल सकती है। फिलहाल अब गेंद
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पाले में है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner