Breaking News

मंत्रालय में बड़े अधिकारियों से पहुंच बताकर नौकरी लगाने का झांसा…. :

post

रायपुर। मंत्रालय में बड़े अधिकारियों से पहचान बातकर
नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मण्डी निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम
पर राजनांदगांव निवासी अपना शिकार बनाया था। 17 लाख रूपए में डील हुई थी।
आरोपियों ने युवक से 8 लाख 15 हजार रूपये की ठगी किए थे। मामला कोतवाली
थाना क्षेत्र का है। राजनांदगांव निवासी सुधीर कौमार्य ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज
कराया कि मंडी निरीक्षक व फूड इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरा था
जिसकी परीक्षा फरवरी एवं मार्च 2022 में ​हुई। उसके ही गांव के राजकुमार
पटेल ने बताया कि मेरी पहचान मंत्रालय के बड़े अधिकारियों से है जिनको वह
जानता है। राजकुमार पटेल और अंशुल सोनी ने अशोक सोनी से मिलाकर प्रार्थी
सुधीर कौमार्य से मंडी निरीक्षक के लिए 17 लाख रुपए की डिमांड की। इसके बाद
प्रार्थी सुधीर कौमार्य ने दो किश्तों में कुल 8,15,000 रूपये दिया। कुछ
दिनों बाद चयन सूची में प्रार्थी का नाम नहीं आने पर अपना रकम वापस मांगने
पर वह लोग टाल मटोल करने लगे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध
थाना कोतवाली में धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने प्रकरण में आरोपी अशोक सोनी एवं राजकुमार पटेल से पूछताछ करने
पर आरोपियों द्वारा अंशुल सोनी के साथ मिलकर ठगी की घटना को अंजाम देना
स्वीकार किया। जिस पर आरोपी अशोक सोनी एवं राजकुमार पटेल को गिरफ्तार कर
उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई। प्रकरण में आरोपी अंशुल सोनी फरार है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner