Breaking News

6-7 जनवरी को वास्तुविदों का होगा राष्ट्रीय अधिवेशन - छत्तीसगढ़ करेगा मेज़बानी:

post

वास्तुविदों का राष्ट्रीय अधिवेशन जनवरी में रायपुर में होने जा रहा है।इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर की मेज़बानी में होने वाले अधिवेशन में देशभर से विख्यात वास्तिविद जुटेंगे। दो दिवसीय आयोजन 6-7 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। इसमें देशभर से 500 वास्तुविद एवं छत्तीसगढ़ से 650 वास्तुविद, सिविल इंजीनियर एवं इंटीरियर डिज़ाइनर सम्मिलित होंगे। अधिवेशन का उद्घाटन 6 जनवरी की सुबह आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की उपस्थिति में होगा। आर्किटेक्ट सिद्धांत शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 6 जनवरी के दिन नीदरलैंड से वास्तुविद अलास्का एवं मुंबई के वास्तुविद अनिकेत भागवत का प्रेजेंटेशन तकनीकी सत्र में होगा। दूसरे तकनीकी सत्र में अहमदाबाद के वास्तुविद गुरजीत सिंह मथारू, पुणे के वास्तुविद प्रसन्न मोरे एवं त्रिवेंद्रम के वास्तुविद विनु डेनियल व्याख्यान के साथ प्रेजेंटेशन देंगे। दूसरे दिन 7 जनवरी को प्रथम सत्र में जाने माने वास्तुविद मुंबई के समीप परोड़ा, दिल्ली के मनीष गुलाटी, बैंगलुरु के इंजीनियर मंजुनाथ अपने विचार रखेंगे। दूसरे सत्र में कोलकाता के अबिन चौधरी एवं मुंबई की वृंदा सौम्या का व्याख्यान होगा।

अधिवेशन में एनआईटी, एमिटी, आईटीएम और छत्तीसगढ़ के विभिन्न कॉलेजस के छात्र छात्रायें हिस्सा लेंगे।

आर्किटेक्ट सिद्धांत शर्मा , जानकारी हेतुः 9827948456

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner