Breaking News

काफिला रोक पान खाने पहुंच गए सीएम भूपेश बघेल:

post

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल इन दिनों राज्य की
सभी विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत वो
लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल का अलग अंदाज सामने
आ रहा है। बुधवार को गरियाबंद जिले का दौरा कर रहे सीएम भूपेश बघेल अचानक
एक पान की दुकान में पहुंच गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद के फेमस
पान सेंटर में अचानक रुके और पान खाया। बता दें कि जीवन लाल देवांगन ने
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी पान की दुकान में आकर पान खाने का न्योता
दिया था। मुख्यमंत्री इस न्योते को स्वीकार करते हुए उसके दुकान में पहुंचे
थे।

मुख्यमंत्री बुधवार को देवांगन की पान दुकान पहुंचे। इस दौरान
सीएम ने कहा- मुझे पुराने दिन याद आ गए, जब इस तरफ आना होता तो जरूर आपके
यहां पान खाता था। बता दें कि देवांगन के पान की दुकान फेमस है वो अलग-अलग
तरह के पान लोगों को बनाकर खिलाते हैं। उनकी इस विशिष्ट शैली के कारण उनको
कई बार पुरस्कार भी दिया गया है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner