Breaking News

50 साल के टीचर ने 20 साल की छात्रा से की शादी :

post

बिहार. बिहार के समस्तीपुर में 50 साल के एक टीचर ने 20 साल की अपनी ही
छात्रा से शादी रचा ली जिसके बाद लोगों को जूली-मटुकनाथ की लव स्टोरी याद आ
गई. 2006 में बिहार की राजधानी पटना में जूली-मुटकनाथ की लव स्टोरी ने खूब
हंगामा बरपाया था और अब इस टीचर की शादी सुर्खियों में हैं. समस्तीपुर
मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोसड़ा में संगीत कुमार नाम के इंग्लिश
टीचर ने 20 साल की छात्रा से शादी कर ली है. 50 साल के संगीत कुमार आधी
उम्र से भी कम अपनी छात्रा श्वेता कुमारी को दिल दे बैठे थे. दोनों के बीच
प्यार ऐसा परवान चढ़ा की मंदिर में जाकर शादी रचा ली.

कुछ
ऐसा ही मामला पटना विश्वविद्यालय में भी देखने को मिला था जब साल 2006 में
प्रोफेसर मटुकनाथ को अपनी छात्रा जूली से प्यार हो गया था और वो उसी के साथ
रहने लगे थे. जब इस बात की भनक उनकी पत्नी को लगी तो वो अपने बेटे के साथ
जूली और मटुकनाथ के ठिकाने पर पहुंच गई थी जहां जमकर झगड़ा हुआ था. पत्नी
और लोगों ने मटुकनाथ के चेहरे पर कालिख पोत दी थी.

इतना ही नहीं
मटुकनाथ की पत्नी और जूली के बीच भी झगड़ा हुआ था और पत्नी ने बाल पकड़कर
जूली की पिटाई कर दी थी. अब एक बार फिर शिक्षक और छात्रा के बीच प्यार की
खबर सामने आने के बाद उनकी शादी के वीडियो ने हंगामा मचा दिया है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner