Recepie post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,December 21,2022

बच्चों के लिए बनाएं स्पेशल चिली गार्लिक बटर पराठा:

post

सर्दियों में आपका मन अगर कुछ चटपटा खाने का
करता है, तो आप इसके लिए चिली गार्लिक पराठा बना सकते हैं। यह पराठा खाने
में बहुत स्वादिष्ट लगता है। साथ ही यह जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। आप
अगर ऑफिस या कॉलेज जाते हैं, तो झटपट इस पराठे को बनाकर खा सकते हैं। इसे
बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं होती है। यह रेसिपी
सर्दियों के मौसम में बहुत ही अच्छी लगती है। आपको अगर बार-बार स्नैक्स की
क्रेविंग होती है, तो आप इस डिश को बनाकर खा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि
कैसे बनाएं चिली गार्लिक बटर पराठा। 

चिली गार्लिक बटर पराठा बनाने की सामग्री- 

मक्खन 

चिली फ्लेक्स 

लहसुन 

हरा धनिया 

गेहूं का आटा 

तेल/घी 

चिली गार्लिक बटर पराठा बनाने की विधि- 

एक कटोरे में मक्खन डालें। इसे बिना पिघलाए चिली फ्लेक्स, ग्रेटेड लहसुन और
हरा धनिया डालकर मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब एक
दूसरे कटोरे में गेहूं का आटा लेकर इसमें नमक डालें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा
पानी डालकर एक गाढ़ा और गांठ रहित पेस्ट तैयार कर लें। अब बटर वाले मिक्सचर
को इस आटे में मिला दें। एक नॉन स्टिक तवा लेकर इसे हल्की आंच पर रखें।
इसमें दो चम्मच घी डालें और फिर आटे का मिक्सचर डालकर पराठा तैयार कर लें।
इसे दोनों तरफ से सेंक लें और गरमा-गरम सर्व करें। आप इसे किसी भी सब्जी के
साथ खा सकते हैं। बच्चों को यह ब्रेकफास्ट रेसिपी बहुत ही टेस्टी लगती है।
गार्लिक ब्रेड की जगह बच्चों को यह डिश बनाकर दे सकते हैं। 

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...