Breaking News
Recepie post authorJournalist खबरीलाल Wednesday ,December 21,2022

क्रिसमस पर क्यों है Mulled Wine पीने की परंपरा? यूं घर पर कर सकते हैं तैयार:

post

क्रिसमस का मतलब है, क्रिसमस ट्री, प्लम केक, सांता क्लॉज, क्रिसमस
कैरोल और मल्ड वाइन के साथ खुशी बांटने के लिए क्रिसमस एक स्पेशल दिन है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मल्ड वाइन का क्रिसमस से क्या रिश्ता है।
इसी दिन क्यों इस ड्रिंक को पिया जाता है। जानिए क्या है मल्ड वाइन, क्यों
क्रिसमस के दिन इसे पीते हैं।

क्या है मल्ड वाइन 

रेड वाइन अलग-अलग मसाले, नींबू और संतरा के साथ मिलाकर मल्ड वाइन
को बनाया जाता है। पारंपरिक तौर पर इसमें दालचीनी जैसे साबुत मसाले शामिल
होते हैं, जिनके अपने औषधीय फायदे हैं। यह मीठा-मसालेदार ड्रिंक दूसरी
शताब्दी ईस्वी से क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक हिस्सा बन गया है।

क्रिसमस पर क्यों पीते हैं मल्ड वाइन?

इतिहासकारों के अनुसार, रोमनों ने पाया कि शराब को गर्म करने से
उन्हें कड़कड़ाती ठंड के दिनों से उबरने में मदद मिलती है। जबकि मसाले
मिलाने से इसकी खुशबू बेहतरीन हो जाती है। जिसके बाद मल्ड वाइन सेलिब्रेशन
का हिस्सा बन गई। लोगों ने सर्दियों के दौरान विशेष रूप से क्रिसमस के
दौरान ड्रिंक को तैयार किया। फिर बाद में परिवार और दोस्तों के साथ ड्रिंक
का आनंद लेना एक परंपरा बन गई।

इस तरह से भी बना सकते हैं मल्ड वाइन 

2 संतरे

1 नींबू

60 ग्राम केस्टर शक्कर

4 से 5 लौंग

1 दालचीनी का टुकड़ा

2 से 3 फ्रेश तेज पत्ते

1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस

1 रेड वाइन की बोतल

कैसे बनाएं

- मध्यम आंच पर, एक बड़े बर्तन में शक्कर रखें। जब तक संतरे और
नींबू के छिलके के बड़े हिस्से को हटा दें। अब शक्कर में तेज पत्ता, एक
दालचीनी स्टिक और लौंग डालें। छिलके के टुकड़े और रस डालें।

- अब वैनिला एसेंस  और रेड वाइन इसमें मिलाएं। इसे उबालने से बचें।

- कुछ देर के लिए धीमी आंच पर गर्म करें।  कुछ देर के बाद आंच बंद करें और गर्म मल्ड वाइन को  गिलास में सर्व करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner