Breaking News

कल यानी 22 दिसंबर को होगा साल का सबसे छोटा दिन:

post

खगोलीय घटनाक्रम के चलते हर साल की तरह इस बार भी 22 दिसंबर को साल का सबसे छोटी अवधि का दिन और सबसे लंबी अवधि की रात रहेगी. इस दौरान दिन की कुल अवधि बस 10 घंटे 41 मिनट की रहेगी. वहीं रात की कुल ड्यूरेशन 13 घंटे 19 मिनट रहेगी.

खगोलीय घटनाक्रम के जानकारों के मुताबिक सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी के परिभ्रमण के कारण 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा. इससे उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी. 22 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों में सुबह 06.55 मिनट से 07 बजकर कुछ मिनट पर सूर्योदय होगा. 

22 दिसंबर को ही सूर्य कर्क रेखा की तरफ यानी उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर आता है. इसी दिन से मैदानी इलाकों में ठंड और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बढ़ जाती है. इस 22 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति भी कहा जाता है. यानी इस दौरान उत्तर ध्रुव पर रात होती है और दक्षिण ध्रुव पर सूर्य चमकता है.

सबसे छोटे दिन को विंटर सोल्स्टिस भी कहते हैं. यह एक लैटिन शब्द है. लैटिन में सोल का अर्थ है सूर्य और सेस्टेयर का मतलब है स्थिर खड़े रहना. यानी सोल्स्टिस शब्द का मतलब हुआ सूर्य का स्थिर खड़े रहना. इस दिन पृथ्वी झुके हुए अक्ष पर घूमती है. इस कारण 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner