नई दिल्ली। AAP ने मेयर पद के नाम का ऐलान कर दिया है. आम आदमी
पार्टी की ओर से मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय होंगी. डिप्टी मेयर के
उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल होंगे. आम आदमी पार्टी की पीएसी में यह फैसला
लिया गया.
मेयर और डिप्टी मेयर तीन महीने के लिए होंगे. स्थायी समिति के सदस्य एक
वर्ष के लिए होंगे. छह जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक में मेयर,
डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा.
बता दें कि सात दिसंबर को घोषित एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को 134 और बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं.
दिल्ली बीजेपी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह मेयर और डिप्टी मेयर पद के
लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी. एमसीडी में मेयर बनने के लिए 126 का
आंकड़ा जरूरी है.

Journalist खबरीलाल