गुजरात के सूरत जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी को क्रिसमस
पर मिलने बुलाकर कथित रूप से उस पर HIV+ संक्रमित खून वाले इंजेक्शन
से हमला कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
है। रांदेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जब महिला
अपने परिवार के साथ घूमने निकली थी, उसी समय व्यक्ति ने उस पर इंजेक्शन
से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने दो महीने पहले अपनी पत्नी को
तलाक दे दिया था और क्रिसमस के दिन उसे अपने दो बच्चों के साथ बाहर घूमने
के लिए बुलाया था। आरोपी ने महिला पर कथित रूप से जहरीली सिरिंज से हमला
किया और मौके से फरार हो गया।

Journalist खबरीलाल