Breaking News
अपराध post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Tuesday ,December 27,2022

9 महीने की गर्भवती महिला ने कुएं में लगाई छलांग:

post

चंद्रपुर : महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 9 महीने की गर्भवती महिला ने आत्महत्या करने के लिए कुएं में छलांग लगाई। वो पानी में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी तभी एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन पानी में डूबने के कारण महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई।ये घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित सुमठाना गांव की है। गर्भवती महिला की पहचान 27 वर्ष की निकिता ठोंबरे के रूप में की गई है। वो काफी समय से तनाव में थी। उसके दो बच्चों की मौत पहले ही हो गई थी। निकिता के बेटे की मौत उस समय हो गई थी जब वो एक साल का था।

अचानक बच्चे ने क्यों दम तोड़ दिया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। लेकिन इस दुख से ऊबर पाती, इससे पहले ही उससे दूसरा बच्चा भी छिन गया।निकिता की 8 महीने की बेटी की मौत हो गई। वो पालने में सो रही थी और अचानक उसके प्राण निकल गए। दोनों बच्चों को खोने के बाद निकिता अवसाद में चली गई थी। उसे ये पता तक नहीं चला कि दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई। उसे हर पल इस बात का डर सताता था कि कहीं तीसरे बच्चे के साथ भी कुछ ऐसा ही हो जाए। कोई अनहोनी हो जाए।

आस-पास के लोग भी उसे उसके पुराने समय को याद दिलाते रहते थे, जिसकी वजह से वो अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पाती थी। हालांकि, उसे अपने परिवार और ससुराल वालों का पूरा सहयोग मिलता था। वो उसका पूरा ख्याल भी रखते थे।लेकिन तनाव भरी जिंदगी से वो इतनी निराश हो गई कि उसने आत्महत्या करने की ठान ली और कुएं में छलांग लगा दी, इस दौरान उसने कुएं में ही बच्चे को जन्म दिया लेकिन डूबने की वजह से दोनों की मौत हो गई।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner