Breaking News

मुस्लिम बच्चे से बदसलूकी, जबरन लगवाए जय श्री राम के नारे:

post

मध्यप्रदेश के खंडवा में  जय श्री राम न बोलने पर एक 10 साल के मुस्लिम
बच्चे से मारपीट का मामला सामने आया है। जय श्री राम का नारा नही लगाने पर
बच्चें के गाल पर थप्पड़ मारे गए। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी के
खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला खंडवा जिले के पंधाना का है। पांचवीं का
छात्र ट्यूशन के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में  22 साल एक हिन्दू युवक ने
रास्ते मे रोककर उससे जय श्री राम बोलने को कहा। नहीं बोलने पर थप्पड़ मारे,
फिर जय श्री राम बोलने पर छोड़ दिया। 

खंडवा के पंधाना में 10 वर्षीय मुस्लिम बालक एक प्राइवेट स्कूल
में पांचवीं क्लास का स्टूडेंट है। बुधवार को शाम को वह घर से ट्यूशन के
लिए निकला था। उस समय रास्ते मे आरोपी अजय उर्फ राजू पिता लक्ष्मण भील मिला
और उसने उसे पकड़ कर जबरन जय श्री राम के नारे लगवाए। मिली जानकारी के
अनुसार आरोपी युवक हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है। पीड़ित बालक के पिता जावेद
खान का कहना है कि, उनका बालक नवोदय विद्यालय की तैयारी कर रहा है। जिसके
लिए वह ट्यूशन जा रहा था। रास्ते में दुर्गा कॉलोनी के पास आरोपी अजय उर्फ
राजू पिता लक्ष्मण भील आया। वह बालक को जानता था। उसने रास्ता रोककर कहा कि
जय श्री राम बोल वरना आगे नहीं जाने दूंगा। बालक ने मना किया तो उसके गाल
पर दो बार थप्पड़ जड़े, फिर उसने जय श्री राम बोला तो छोड़ दिया। जब बालक ने
पूरी घटना घर आ कर बताई तो हमनें पंधाना थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner