Breaking News

Release Fat : बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी के बाद इस तरह की डायट से घटाया वजन:

post

प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करना हर औरत के लिए एक चैलेंज होता है। और इस चैलेंज का सामना बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को भी करना पड़ता है। बच्चे को जन्म देने के बाद दोबारा शेप में आना जितना आसान लगता है उतना होता नहीं है। अगर आप भी खुद को बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह जल्दी शेप में लाना चाहती हैं तो जानिए करीना कपूर खान से लेकर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा तक ने डिलीवरी के बाद क्या डाइट प्लान फॉलो किया था।

छोटे नवाब यानी तैमूर को जन्म देने के कुछ महीने बाद ही करीना वापस शेप में आ गई थीं। वजन कम करने के लिए उन्होंने -

  • अपने खाने में आयरन और कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाया। वो हर रात दूध पीकर सोती थीं।
  • प्रेग्नेंसी के बाद उन्होंने अपनी डाइट में घी, बाजरा, छाछ, गुड़, काजू, रोटी और विटामिन-बी12 से युक्त पदार्थों को शामिल किया।
  • एक्सरसाइज़ में वो ट्रेडमिल पर चलने के बजाय वॉक करना पसंद करती थीं क्योंकि वो ज़्यादा सेफ होता है।

विश्व सुंदरी रह चुकी ऐश्वर्या राय ने प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो किया था।

  • ऐश अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी में नींबू और शहद मिलकर करती थीं। इसके बाद ब्रेकफास्ट में वो ब्राउन ब्रेड या ओट्स लेती थीं।
  • फैट कम करने के लिए वो खाने में उबली हुई सब्जियां खाती थीं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए वो खूब पानी और ताज़े फलों का जूस पीती थीं।
  • वजन कम करने के लिए ऐश्वर्या जिम जाने के बजाय योगा करती थीं।

फिटनेस की बात हो और शिल्पा शेट्टी का ज़िक्र ना किया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। शायद आपको पता नहीं होगा, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद शिल्पा का वजन सात महीने तक कम नहीं हुआ था। हालांकि, उन्होंने वजन कम करने की मेहनत चौथे महीने से ही शुरू कर दी थी।

  • शिल्पा अपने दिन की शुरुआत आंवला या एलोवेरा के जूस से करती थीं। इसके बाद ब्रेकफास्ट में दलिया और चाय लेती थीं।

  • दिन के खाने में शिल्पा दाल और सब्जी को ब्राउन राइस या रोटी के साथ लेती थीं। वहीं, डिनर में वो सूप, सलाद या चिकन खाती थीं।
  • पोस्ट-प्रेग्नेंसी उन्होंने एक्सरसाइज़ की शुरुआत 25 मिनट साइकिलिंग और वॉकिंग से की थी। ऐसा वो हफ्ते में तीन दिन करती थीं। इसके बाद उन्होंने वेट ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।

खाने-पीने की शौकीन काजोल अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। डिलीवरी के 6 महीने बाद ही इस एक्ट्रेस ने 18 किलो वजन कम कर लिया था।

  1. काजोल ने वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में हाई-फाइबर, कम शुगर और हेल्दी फैट वाली खाने की चीज़ों को शामिल किया था।

  1. काजोल के वर्कआउट रूटीन में योग, लिफ्ट्स और स्क्वाट्स शामिल थे। वह एक-एक हफ्ता करके अपने एक्सरसाइज़ का समय बढ़ाती थीं।
  2. वो खुद को जंक फ़ूड और तले-भुने स्नैक्स से भी दूर रखती थीं। अगर उनका इस तरह की कोई चीज़ खाने का मन होता था तो वो घर पर ही ताज़े फल, सब्जियों से कुछ बनाती थीं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner