Breaking News

रीवा में जनपद सीईओ तेरह हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार:

post

रीवा, मध्यप्रदेश की विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने रीवा जिले के नईगढ़ी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को तेरह हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार मऊगंज के ढनगन निवासी शिवेन्द्र पटेल से नईगढ़ी जनपद पंचायत के सीईओ शैलेष कुमार पांडेय को कल उसके रीवा के नेहरू नगर स्थित निवास से यह रिश्वत लेते पकडा गया। शिवेन्द्र नईगढ़ी जनपद पंचायत में अपना वाहन किराए पर लगा रखा था। चार माह से उसका भुगतान नहीं हुआ था। भुगतान करने के एवज में जनपद सीईओ रिश्वत मांग रहा था।
शिवेन्द्र द्वारा इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से करने के बाद आरोपी के रीवा शहर के नेहरू नगर स्थित आवास में दबिश देकर उसे शिवेंद्र से तेरह हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner