Breaking News
मनोरंजन post authorJournalist खबरीलाल LAST UPDATED ON:Wednesday ,January 11,2023

साउथ की फ़िल्म RRR के नाटू नाटू गाने को मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड। पीएम मोदी ने दी बधाई:

post

अमेरिका : भारतीय सिनेमा के लिए आज का दिन बेहद खास है। एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म आरआरआर ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम करके इतिहास रच दिया है। फिल्म के नाटू नाटू गाने को बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है। गोल्डन ग्लोब जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में फिल्म की इस जीत का जश्न देशभर के सिनेप्रेमी मना रहे हैं। फिल्म की टीम को खूब बधाइयां दी जा रही हैं। इस जीत से राजामौली भावुक हैं। उन्होंने अपने जज्बात सोशल मीडिया के जरिए फैंस और फॉलोअर्स तक पहुंचाए।

अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स समारोह आयोजित किया गया। आरआरआर के दो कैटगरीज में नामांकित होने की वजह से सभी की नजरें इस पर टिकी थीं। बेस्ट नॉन इंग्लिश मोशन पिक्चर में जीत दर्ज करने से चूकी फिल्म ने बेस्ट सॉन्ग के लिए पुरस्कार जीत लिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया में नाटू नाटू की जीत को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

राजामौली फिल्म के दोनों मुख्य कलाकारों राम चरण, एनटीआर जूनियर और संगीतकार एमएम कीरावानी के साथ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने ट्विटर पर अवॉर्ड के एलान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें घोषणा होते ही पूरी टीम की प्रतिक्रिया देखी जा सकती है। इस वीडियो के साथ बाहुबली निर्देशक ने लिखा- नि:शब्द। संगीत की सच में कई सीमा नहीं होती। पेडन्ना, नाटू नाटू गाना मुझे देने के लिए बधाई और शुक्रिया। यह मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। मैं दुनियाभर के फैंस को रिलीज के बाद ही इस गाने पर थिरकने और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner