Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी हेलीपैड पहुंचे:

post

मुख्यमंत्री को देखने ग्रामीणों में भारी उत्साह, मुख्यमंत्री को देखने बड़ी संख्या में पहुँचे बच्चे, युवा और बुजुर्ग। हेलीपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रायपुर, 18 जनवरी 2023-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने और शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने जिला बिलासपुर के तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी पहुँचे। खैरी पहुंचने पर हेलीपैड पर अधिकारियो, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। हैलीपेड में मुख्यमंत्री को देखने ग्रामीणों में भारी उत्साह था वे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए। मुख्यमंत्री को देखने हेलीपैड पर ग्रामीण, बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुचे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। ग्राम खैरी में मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वागत के दौरान तखतपुर क्षेत्र की विधायक और संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner