Breaking News

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान तकनीकी खराबी के बाद सुरक्षित वापस:

post

तिरुवंनतपुरम,  एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान
की केरल के तिरुवनंतपुरम से अरब देश ओमान की राजधानी मस्कट के लिए उड़ान
भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लाकर सुरक्षित लैंडिंग करायी
गयी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एयर
इंडिया एक्सप्रेस IX 549 में करीब 105 यात्री सवार थे। यह विमान
तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुआ था,
जिसके बाद पायलटों को इसमें तकनीकी खराबी का पता चला और उन्होंने सुबह
9.17 बजे सुरक्षित लैंडिंग करायी।

सूत्रों के अनुसार, अब यात्रियों को दूसरे विमान से दोपहर एक बजे मस्कट के लिए रवाना किया जाएगा।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner