पवन सिंह के इस बोल्ड गाने ने मचाया गदर:

post

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना 'कमरिया पतरे पतरे' (Kamariya
Patre Patre) यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज पा चुका है। महज 50 दिन
पहले रिलीज हुआ यह गाना लगातार यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में रहा है और
बहुत तेजी से यह दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया। गाने को तमाम लोगों ने अपनी
प्लेलिस्ट का हिस्सा बनाया हुआ है।

महज 50 दिनों में मिल गए 2 करोड़ व्यूज

पवन सिंह और दिव्या राल्हान स्टारर इस म्यूजिक वीडियो में कपल की बोल्ड
जोड़ी दिखाई गई है। वीडियो में पवन सिंह और दिव्या राल्हान के बोल्ड मूव्स
हैं जो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा देते हैं। गाने की रिलीज के वक्त ही
ऐसा माना जा रहा था कि ये एक बड़ा हिट साबित हो सकता है। गाने के बोल लिखे
हैं रौशन सिंह विश्वास ने और इसे गाया है पवन सिंह और शिल्पी राज ने।

पवन सिंह और शिल्पी राज की दमदार जोड़ी

पवन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी भोजपुरी सिंगिंग इंडस्ट्री की सबसे धारदार
जोड़ी मानी जाती है। एक तरफ जहां पवन सिंह का जलवा है वहीं शिल्पी राज भी
अपनी खूबसूरत आवाज से हर गाने में चार चांद लगा देती हैं। प्रियांशु सिंह
का दिया संगीत आपको थिरकने पर मजबूर कर दिया देता है और इसीलिए कोई हैरानी
नहीं कि पिछले 50 दिनों में यह गाना डीजे पर भी खूब बजाया गया है।

निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं पवन सिंह

यूट्यूब पर 11 दिसंबर को रिलीज किया गया ये गाना अभी तक 2 करोड़ 13 लाख से
ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। देखना होगा कि आगे पवन सिंह का यह गाना कहां तक
जाता है। बता दें कि पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी
सुर्खियों में बने हुए हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आए दिन
अप्रत्यक्ष तौर पर उनके बारे में पोस्ट करती रहती हैं।

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...