Breaking News

विकास यात्रा में बिगड़ी BJP विधायक की तबीयत, समय पर नहीं मिला ऑक्सीजन सिलेंडर:

post

पन्ना. स्वास्थ्य केंद्र की ध्वस्त व्यवस्थाओं के बीच विधायक ऑक्सीजन
के लिए करीब आधा घंटे तड़पते रहे। आनन-फानन में एंबुलेंस से ऑक्सीजन
सिलेंडर निकालकर लगाया गया।

विधायक प्रहलाद लोधी विकास यात्रा में थे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक
बिगड़ गई। जिसके बाद पवई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर ऑक्सीजन
ही उपलब्ध नहीं था। आधे घंटे तक ऑक्सीजन के अभाव में विधायक तड़पते रहे।
इसके बाद किसी एंबुलेंस से ऑक्सीजन का सिलेंडर मिला और प्रहलाद लोधी का
इलाज शुरू हुआ।

BJP के विकास यात्रा के दौरान ही विकास की पोल भी खुल गई। पन्ना
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मौतों का आंकड़ा डराने वाला है।
विधायक प्रहलाद लोधी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला
मौके पर पहुंचा। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है, अभी हालत स्थिर बनी हुई है।

इस पर पवई से कांग्रेस के पूर्व विधायक मुकेश नायक ने सरकार पर हमला
बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर
पर है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner