इंदौर। इंदौर में लगातार आत्महत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक सनसनीखेज मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल जुटी है, तो वही मृतक ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र करते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने तमाम तरह की बातों का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी नगर में रहने वाले हितेश पाल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए इन्दौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस को जांच पड़ताल में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो मृतक ने मरने से पहले लिखा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मेरी पत्नी नीतू पाल के कृष्णा राठौड़ नामक एक व्यक्ति से अवैध संबंध है और इन्हें रंगे हाथों पकड़ा भी है। साथ ही यह लगातार मुझे मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही पत्नी नीतू पाल और राठौड़ के बीच अवैध संबंध काफी दिनों से चल रहे हैं और कई बार इन्हें में पकड़ चुका हूं, यह घर में ही कई तरह की तांत्रिक क्रिया भी करते हैं और जब भी मैं इन्हें रोकता हूं तो यहां कई तरह की बातों का जिक्र करते हुए डराते धमकाते हैं।

Journalist खबरीलाल