Breaking News

इन हीरोइनों का अफेयर किसी और एक्टर से हुआ, शादी हो गई किसी और एक्टर से…:

post

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें प्यार किसी और एक्टर से हुआ
और उनकी शादी किसी और एक्टर , सिंगर या बिजनेसमैन से हुई। वैलेंटाइन वीक
में नजर डालते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेस पर। देखें स्लाइड्स…

करीना कपूर ने शादी सैफ अली खान से की है। दोनों की लव मैरिज हुई है,
लेकिन सैफ से पहले करीना शाहिद कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रही थीं।
बताया जाता है कि फिल्म ‘फ़िदा’ (2003) के सेट पर उनका अफेयर शुरू हुआ था और
दोनों लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। शाहिद कपूर से ब्रेकअप के बाद
करीना सैफ के साथ रिलेशनशिप में आईं और 2012 में उन्होंने शादी कर ली।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। 2008
में उनका अफेयर शुरू हुआ और सालभर बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। 2012 में
दीपिका की लव स्टोरी रणवीर सिंह के साथ शुरू हुई और 2018 में उन्होंने शादी
कर ली।

बिपाशा बसु 1996 से 2002 के बीच डिनो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में
थीं।फिर 2002 से 2011 के बीच वे जॉन अब्राहम के साथ रिश्ते में रहीं। फिर
हरमन बावेजा के साथ उनका अफेयर रहा और 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया। फिर
बिपाशा करन सिंह ग्रोवर के साथ रिश्ते में आईं और 2016 में उन्होंने शादी
कर ली।

अनुष्का शर्मा रणवीर सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। कहा जाता है कि फिल्म
‘बैंड बाजा बारात’ (2010) की शूटिंग के दौरान उनका अफेयर शुरू हुआ था।
लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। रणवीर से ब्रेकअप के बाद अनुष्का का
अफेयर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ हुआ, जिनसे उन्होंने 2017 में शादी कर
ली।

ऐश्वर्या राय के अफेयर के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं। 1999 में रिलीज
हुई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान वे सलमान खान के प्यार
में पड़ गई थीं, जिनसे 2001 में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ऐश्वर्या
विवेक ओबेरॉय से प्यार करने लगीं, लेकिन कुछ ही महीनों में यह रिश्ता भी
टूट गया। 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘उमराव जान’ के सेट पर उनकी नजदीकियां
अभिषेक बच्चन के साथ बढ़ीं और 2007 में उन्होंने शादी कर ली।

दिसंबर 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका
चोपड़ा कभी शाहिद कपूर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। दोनों की नजदीकियां 2009
में आई फिल्म ‘कमीने’ के सेट पर बढ़ी थीं। लेकिन यह रिश्ता लगभग 2 साल ही
चला था। शाहिद से पहले उनका नाम हरमन बावेजा से भी जुड़ चुका था।

1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के सेट पर शिल्पा
शेट्टी अक्षय कुमार के प्यार में पड़ गई थीं। लेकिन यह रिश्ता शादी की दहलीज
तक नहीं पहुंचा। 2001 में अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना संग शादी के बंधन में
बंधे तो वहीं 2009 में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली।

करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन
इससे पहले वे अभिषेक बच्चन संग रिलेशनशिप में रही थीं। दोनों की नजदीकियां
फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ के सेट पर बढ़ी थीं। यहां तक कि दोनों की
सगाई तक हो चुकी थी। लेकिन शादी तक पहुंचने से पहले ही यह रिश्ता टूट गया।

कटरीना कैफ 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ की
शूटिंग के दौरान सलमान खान संग रिश्ते में आई थीं। लेकिन 2010 में उनका
ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्होंने रणबीर कपूर को डेट करना शुरू किया और यह
रिश्ता लगभग 6 साल तक चला। बाद में वे विक्की कौशल संग रिश्ते में आईं और
2021 में उन्होंने शादी कर ली।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner